
राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कश्मीर पर सरकार के आर्टिकल 370 खत्म करने के संकल्प और पुनर्गठन के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर के फिलीस्तीन बनने का रास्ता खोल दिया है।
मनोज झा ने सदन में जय प्रकाश नारायण की चिट्ठी का जिक्र भी किया जो उन्होंने कश्मीर के संबंध में इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू को लिखे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का फैसला संवैधानिक इतिहास की हत्या है।
उन्होंने कहा, ‘सिर्फ हाथ छोड़कर विनती करता हूं कि अंहकार छोड़िए और कश्मीरियों को गले लगाइए। पांच साल बाद कहा जाएगा कि सदन में कुछ लोग थे जिन्होंने अपनी सरकार को आगाह किया था।’
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source