वर्ल्ड कप में भारत की हार पर बोली महबूबा मुफ्ती “भगवा जर्सी के कारण मिली हार”देखिए और क्या कहा ?

नई दिल्ली: आईसीसी विश्व कप 2019 में भारत को इंग्लैंड ने हरा दिया है,इस मैच में भारतीय टीम औरेंज जर्सी पहनकर मैदान में उतरी थी,जिस पर विवाद चला आरहा है।

देश में कई राजनीतिक दलों ने पहले ही इस रंग पर ऐतराज जताकर इस विवाद को हवा दी थी. अब जम्‍मू कश्‍मीर की मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस विवाद को और हवा दे दी है कि टीम इंडिया इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच में इसलिए हारी, क्‍योंकि उसके खिलाड़ियों ने भगवा रंग की जर्सी पहनी हुई थी।

टीम इंडिया की हार के बाद महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर लिखा, आप मुझे अंधविश्‍वासी कहें, लेकिन ये जर्सी ही है, जिसने टीम इंडिया के विजय रथ को वर्ल्‍डकप 2019 में पहली बार रोका है।

इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने एक और ट्वीट करते हुए कहा था कि इस मैच के लिए पाकिस्‍तानी फैंस भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं. चलिए मैच के बहाने ही सही, दोनों देशों के लोग कहीं तो एक जैसी सोच रखते हैं।

इससे पहले देश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कुछ सदस्‍यों ने टीम इंडि‍या की जर्सी का रंग भगवा किए जाने पर सवाल उठाए थे. उन्‍होंने सवाल उठाए थे कि भारत सरकार सभी चीजों को भगवा करना चाहती है. सपा नेता अबू आजमी ने भी भगवा रंग पर सवाल उठाए थे।

बता दें कि आईसीसी के नियममुताब‍िक अंतरराष्‍ट्रीय मैच में दोनों टीमें एक जैसे रंग के कपड़े पहनकर नहीं उतर सकतीं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया और इंग्‍लैंड नीलें रंग की ड्रेस में मैच खेल रही हैं. ऐसे में टीम इंड‍िया की जर्सी का रंग बदल दि‍या गया।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading