वकील पति की हत्या कर किचन में दफनाया, कब्र पर चूल्हा बनाकर पकाती रही खाना!

वकील पति की हत्या कर किचन में दफनाया, कब्र पर चूल्हा बनाकर पकाती रही खाना!

अमरकंटक थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। हत्या पेशे से वकील महेश बनावल की हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी प्रतिमा बनावल को गिरफ्तार किया है।

भोपाल समाचार पर छपी खबर के अनुसार, पुलिस का दावा है कि प्रतिमा ने अपने वकील पति की हत्या की और उसकी लाश को रसोई घर में दफना दिया। कब्र के ऊपर चूल्हा बनाया और 1 महीने तक खाना पकाती रही।

वकील पति की हत्या कर लाश किचन में दफना दी, कब्र पर चूल्हा बनाकर खाना पकाती रही
मिली जानकारी के मुताबिक मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के करोंदी गांव का है। यहां 32 साल की एक महिला प्रतिमा बनावल ने अपने वकील पति महेश बनावल की हत्या कर दी और लाश को किचन में ही दफन कर दिया।

शव दफनाने के बाद उसके पास में ही चूल्हा बनाया। उस पर करीब एक महीने तक वह खाना बनाती रही। गुरुवार को जब इस मामले का खुलासे हुआ तो उस चूल्हे के पास बने कब्र से महिला के पति का शव निकाला गया। बड़े भाई को शक हुआ तो उसने पुलिस से इसकी शिकायत की थी।

पति की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी
हत्या के बाद महिला ने स्थानीय पुलिस थाने में 22 अक्टूबर को पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई लेकिन मृतक महेश बनावल के बड़े भाई को शक हुआ।

मृतक के बड़े भाई अर्जुन बनावल ने पुलिस को फोन कर यह जानकारी दी कि उसके भाई के घर में कुछ गडबड़ है, मैं उसके घर जाता हूं तो उसकी पत्नी हर बार मुझे टरकाकर बाहर कर देती है।

इस जानकारी के आधार पर पुलिस मृतक के घर पहुंची तो उन्हें शव की गंध आई। जब किचन में पहुंचे तो दुर्गंध और तेज हो गई। इसके बाद पुलिस ने किचन में खुदाई कर महेश का शव बाहर निकाला।

वकील पति ने जेठानी से अवैध संबंध बना लिए थे
गिरफ्तारी के बाद मृतक महेश की हत्या आरोपी पत्नी प्रमिला ने कहा कि पति के जेठानी के साथ अवैध संबंध थे। मैंने कई बार उसे अपने आंखों से उसके साथ देखा था लेकिन झगड़े और मारपीट के डर से मैंने कभी इन चीजों का जिक्र उससे नहीं किया।

इस बात की जानकारी अपने जेठ और मृतक के बड़े भाई गंगाराम बनावल को दी थी। इसके बाद हमने मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया। ये सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। वहीं बड़े भाई गंगाराम ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि उसके छोटे भाई की पत्नी बहुत चालाक है। मैं इस कत्ल में शामिल नहीं हूं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading