लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत, कई कैदी घायल

लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत, कई कैदी घायल

पंजाब के लुधियाना शहर में स्‍थ‍ित केंद्रीय जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच भयंकर भिड़ंत हो गई है. इसमें घटनास्‍थल पर आग भी लग गई है. इस भिड़ंत में कम से कम 10 कैदी घायल हो गए हैं. कैदियों के दो गुटों के हुए संघर्ष के बीच 4 कैदी जेल तोड़कर बाहर भी चले गए, जिन्‍हें पुलिस पकड़कर वापस लाई है. अभी तक इस संघर्ष की वजह सामने नहीं आ सकी है.

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को लुधियाना सिटी में जेल के कैदियों के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 10 कैदी घायल हो गए है. इस भिड़ंत के बाद जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आग बुझाने के लिए दमकलें भी बुलाई गईं हैं.

यह घटना जेल में एक हफ्ते से भी कम समय में हुई है. इससे पहले गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी के मामले में मुख्‍य संदिग्‍ध आरोपी मोहिंदर पाल बिट्टू की पटियाला के पास नाभा जेल में पीटकर हत्‍या कर दी गई थी. वह साल 2015 में बरगढ़ी में गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी के मामले में जेल में बंद था. 22 जून को उसकी हाई सिक्‍युरिटी वाली नाभा जेल में एक हत्‍या के आरोपी द्वारा मर्डर कर दिया गया था.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں