लखनऊ शहर का मशहूर हज़रतगंज चौराहा का नाम बदला गया!

लखनऊ शहर का मशहूर हज़रतगंज चौराहा का नाम बदला गया!

भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर लखनऊ शहर का मशहूर हजरतगंज चौराहा अब अटल चौराहा के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, महापौर ने बताया कि हजरतगंज चौराहे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री और लखनऊ से सांसद रह चुके दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया गया है।

अब इसे अटल चौक के नाम से जाना जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद से ही चर्चा चल रही थी कि उनके नाम पर सड़कों और चौराहों का नामकरण किया जाएगा, और उसी के तहत हजरतगंज चौराहे का नाम अटल के नाम पर किया गया है। इसके अलावा इस्माइलगंज के डिग्री कॉलेज को भी अब अटल बिहारी वाजपेयी नगर-निगम डिग्री कॉलेज के नाम से जाना जाएगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں