लंदन मेयर साजिद खान ने कश्‍मीर पर भारत विरोधी मार्च का किया विरोध!

लंदन मेयर साजिद खान ने कश्‍मीर पर भारत विरोधी मार्च का किया विरोध!

लंदन के मेयर सादिक खान ने अगले रविवार दिवाली के अवसर पर कश्मीर मुद्दे पर भारत विरोधी मार्च निकाले जाने की योजना की कड़ी निंदा की है।

आयोजकों से रद्द करने की अपील की
इसके साथ ही, पाकिस्तानी मूल के साजिद खान ने कहा है कि इससे ब्रिटेन की राजधानी में विभाजन और भी गहरा होगा। उन्होंने आयोजकों और इसमें शामिल होने वाले संभावित प्रदर्शनकारियों से विरोध मार्च निरस्त करने की अपील की है।

करीब दस हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद
न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, लंदन महानगर पुलिस के अनुसार इस प्रस्तावित मार्च के लिए इजाजत मांगी गई है और इसमें 5,000 से 10,000 प्रदर्शनकारियों के शामिल होने का अनुमान जताया जा रहा है।

लंदन स्थित भारतीय दूतावास तक मार्च निकालने का प्लान
ब्रिटिश पीएम के आवास डाउनिंग स्ट्रीट के पास रिचमंड टेरेस से लेकर भारतीय हाई कमीशन तक मार्च निकाले जाने की योजना है। लंदन असेंबली के सदस्य और भारतीय मूल के नवीन शाह के पत्र के उत्तर में खान ने कहा है कि, ‘मैं दिवाली के पावन अवसर पर भारतीय उच्चायोग के पास तक विरोध मार्च निकालने की योजना की कड़ी निंदा करता हूं।’

विभाजन को बढ़ावा देने वाला बताया
साजिद खान ने 18 अक्टूबर को लिखे गए अपने पत्र में कहा कि, ‘यह मार्च ऐसे समय में लोगों के बीच केवल विभाजन को बढ़ाएगा, जब सभी लंदनवासियों को एकजुट होने की आवश्यकता है।

मार्च रद्द करने की अपील की
इसलिए मैं मार्च के आयोजकों और इसमें शामिल होने पर विचार करने वालों से इसे निरस्त करने की अपील करता हूं।’ उन्होंने कहा कि उनका दफ्तर मार्च के दौरान निगरानी सुनिश्चित करने के लिए स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन महानगर पुलिस) के साथ मिलकर योजना बना रहा है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading