लंदन ब्रिज पर गोलीबारी, पांच लोग घायल, पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा

लंदन ब्रिज पर गोलीबारी, पांच लोग घायल, पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा

ब्रिटेन के लंदन ब्रिज एरिया में हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिए एक संदिग्ध हमलावर को गोली मारी है। समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

इस मौके पर लंदन के मेयर सादिक खान ने लोगों से अपील की है कि आतंक से सामना करने से लिए यूनिटी बनाए रखें और इससे निपटने में हमारा सहयोग करें।

स्थानीय मीडिया गार्डियन के अनुसार, पुलिस आंतकी घटना की आशंका को देखते हए ऐहितियात बरत रही है और इलाके की सुरक्षा में नाकेबंदी की है। लंदन पुलिस ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को पुलिस ने गोली मारी है। आगे की सूचना जल्द जी जाएगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں