
एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच बने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। लेकिन रोहित के अलावा मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने इस पांच विकेट लेकर भारत की जीत में अपना योगदान दिया।
रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में शमी की तारीफ करते हुए उनके बिरयानी प्रेम के बारे में भी बताया।
रोहित ने कहा, “हम चाहते थे कि शमी और ईशांत फ्रेश रहें, जिससे कि स्पिनरों पर ज्यादा दबाव न पड़े। हमने फैसला किया हम तेज गेंदबाजों से दो या तीन ओवरों का स्पैल डलवाएंगे। हम सबको पता है कि जब शमी फ्रेश होता है तो वो क्या कर सकता है, साथ ही थोड़ी बिरयानी मिलने पर भी।”
शमी को वाइजैग टेस्ट की पहली पारी में कोई सफलता नहीं मिली थी लेकिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी करना जारी रखी और दूसरी पारी में धमाकेदार वापसी। आंकड़े भी गवाह हैं कि शमी दूसरी पारी में अलग ही गेंदबाज नजर आते हैं।
दूसरी पारी में शमी ने 10.5 ओवर में मात्र 35 रन देकर पांच विकेट हासिल किए, जिसमें दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस और क्विंटन डी कॉक का अहम विकेट शामिल था।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source