रैली में भीड़ कम देखकर बोले अमित शाह, मैं भी बनिया हूं…इतनी भीड़ से नहीं जीते जाते चुनाव !

रैली में भीड़ कम देखकर बोले अमित शाह, मैं भी बनिया हूं…इतनी भीड़ से नहीं जीते जाते चुनाव !

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के चतरा में एक चुनावी सभा में भीड़ कम देखकर कहा कि इतनी भीड़ से चुनाव कैसे जीत पाएंगे। आप मुझे बेवकूफ मत बनाओ, मैं भी बनिया हूं। यहां से घर जाकर 25-25 लोगों को फोन करें और भाजपा को वोट देने की अपील करें। शाह ने सभा में उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जिनके पास मोबाइल है, वे हाथ उठाएं। उन्‍होंने 10-15 हजार लोगों को भाजपा की जीत का रास्‍ता बताते हुए कहा कि गणित मुझे भी आता है। आप सब मिलकर कमल निशान पर बटन दबाने की अपील करो।

शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस और झामुमो यहां साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन हेमंत ने कभी कांग्रेस से यह नहीं पूछा कि उन्‍होंने झारखंड की स्‍थापना के लिए क्‍या किया। 60 साल के शासन में आखिर कांग्रेस ने झारखंड को क्‍या दिया। शाह ने कहा कि अब हमारी सीमा में आलिया-मालिया-जमालिया नहीं घुसता है। अब मौनी बाबा का जमाना नहीं, यह मोदी जी की सरकार है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि अनुच्‍छेद 370 को खत्‍म कर हमने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। कांग्रेस की तमाम अड़चनों के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अयोध्‍या में अब भव्‍य राम मंदिर बनने का रास्‍ता साफ हो गया है। शाह यहां आज भाजपा के सत्‍ता वापसी मिशन को धार देने पहुंचे। उन्‍होंने चतरा और गढ़वा में चुनावी सभा को संबोधित किया। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election 2019) में भाजपा उम्‍मीदवारों के पक्ष में वोटरों को साधने के क्रम में अमित शाह दूसरी बार गुरुवार को चुनावी दौरे पर झारखंड पहुंचे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading