रेलवे बोर्ड ने राजधानी, शताब्दी और दूरंतो में भोजन की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया

रेलवे बोर्ड ने राजधानी, शताब्दी और दूरंतो में भोजन की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया

रेलवे बोर्ड ने राजधानी, शताब्दी और दूरंतो ट्रेन में सफर के दौरान परोसे जाने वाले भोजन की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। नए आदेश के मुताबिक, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में मिलने वाली चाय की कीमत छह रुपये बढ़ा कर 35 रुपये, नाश्ते की कीमत सात रुपये बढ़ा कर 140 रुपये और दोपहर एवं रात्रि भोजन की कीमत 15 रुपये बढ़ा कर 245 रुपये की गई है।

वहीं वातानुकूलित द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में चाय की कीमत पांच रुपये बढ़ा कर 20 रुपये, नाश्ते की कीमत आठ रुपये बढ़ा कर 105 रुपये और दोपहर एवं रात्रि भोजन 10 रुपये बढ़ा कर 185 रुपये और शाम की चाय को 90 रुपये किया गया है।

राजधानी/ शताब्दी/ दूरंतो ट्रेन में पूर्व भुगतान के आधार पर मिलने वाले भोजन एवं उनकी दरों तथा मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में तत्काल भुगतान पर मिलने वाले भोजन एवं कीमतों की समीक्षा आईआरसीटीसी से प्राप्त अनुरोध और बोर्ड द्वारा गठित भोजन एवं शुल्क समिति की अनुशंसाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है।नए मेन्यू और शुल्क 15 दिनों में अपडेट हो जाएगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں