रूस में यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिद का किया गया उद्घाटन,जानिए इस शानादर मस्जिद के बारे में

नई दिल्ली: रूस के क्षेत्र चेचन्या में यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिद का अधिकारियों और विदेशों मेहमानों की मौजूदगी में मस्जिद का उद्घाटन किया गया,जुमे के दिन इस मस्जिद में नमाज की शुरुआत की गई है।

हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम के नाम बनाई गई शानादर खूबसूरत मस्जिद की क्षमता 30,000 से अधिक लोगों के लिए है और इसे चेचेन अधिकारियों द्वारा यूरोप में “सबसे बड़ी और सबसे सुंदर” मस्जिद के रूप में वर्णित किया गया है।

“प्राइड ऑफ़ मुस्लिम” मस्जिद, सफ़ेद ग्रीक संगमरमर, शुद्ध सोने से बनी पेंटिंग्स के और स्वारोवस्की क्रिस्टल के साथ अंदर और बाहर से सजी हुई। इसमे एक विशाल कमल के आकार का झूमर भी है। मस्जिद को बनने में सात साल लगे।

उद्घाटन समारोह के दौरान, चेचन के अध्यक्ष रामसन कादिरोव ने अपने लोगों को उनकी मृत्यु के बाद उनके सम्मान में एक छोटी मस्जिद बनाने के लिए कहा।

2008 में उन्होंने 10000 नमाजियों की क्षमता मस्जिद का “हार्ट ऑफ़ चेचन्या” में अनावरण किया था। जो सोवियत संघ के 1991 के विच्छेद के बाद मास्को और अलगाववादियों के बीच दो युद्धों में तबाह हो गया था।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading