राहुल मित्रा और राइमा सेन को हंगरी में भारतीय फिल्म फेस्टिवल में किया गया सम्मानित

राहुल मित्रा और राइमा सेन को हंगरी में भारतीय फिल्म फेस्टिवल में किया गया सम्मानित

फिल्म निर्माता राहुल मित्रा और अभिनेत्री राइमा सेन को भारतीय फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए भारतीय राजदूत कुमार तुहिन और हंगेरियन राज्य मंत्री एसपी एंड्रास ने भारतीय फिल्म समारोह हंगरी में सम्मानित किया।

फेस्टिवल का पांचवां संस्करण बुडापेस्ट में सिनेमा-पिंक में एक भव्य समारोह में षुरू गया, जिसमें भारत और हंगरी दोनों की कई हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति रेड कार्पेट पर चले।

हंगरी में भारत के दूतावास के तत्वावधान में भारतीय फिल्म महोत्सव वर्ल्डवाइड द्वारा भारतीय सिनेमा शोकेस-पाथ-ब्रेकिंग फिल्मों को समर्पित पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसे कैप्टन राहुल सुदेश बाली द्वारा क्यूरेट किया गया है।

इस भव्य शाम में नोर्बर्ट रेवई बेरे डीजी विदेशी मामलों, हंगेरियन एक्ट्रेस एंड्रिया बूज़ो, फिल्म मेकर सूरज कुमार, प्रबल दत्ता सीईओ टाटा कंसल्टेंसी सर्विस, सेर ज़ुल्करनैन मालिक राजकोट पैलेस और तनुजा शंकर डायरेक्टर अमृता शेरगिल कल्चरल सेंटर भी उपस्थित थीं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں