राम मंदिर निर्माण: सीएम योगी के लिए की जा रही है बड़ी मांग!

राम मंदिर निर्माण: सीएम योगी के लिए की जा रही है बड़ी मांग!

राम जन्मभूमि न्यास ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की निगरानी करने वाले ट्रस्ट की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करें।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, न्यास ने कहा कि आदित्यनाथ को गोरक्षा पीठ के महंत के तौर पर ट्रस्ट की अध्यक्षता करनी चाहिए ना कि मुख्यमंत्री के तौर पर।

न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा, राम जन्मभूमि न्यास चाहता है कि योगी आदित्यनाथ ट्रस्ट की अध्यक्षता करें।

गोरखपुर में प्रतिष्ठित गोरखनाथ मंदिर गोरक्षा पीठ का है और राम मंदिर आंदोलन में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महंत दिग्विजय नाथ, महंत अवैद्यनाथ और अब योगी आदित्यनाथ मंदिर आंदोलन के महत्वपूर्ण अंग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ट्रस्ट में न्यास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अन्य सदस्यों में चंपत राय (विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष) और ओम प्रकाश सिंघल (विहिप के कोषाध्यक्ष) हो सकते हैं। साल 2015 में विहिप नेता अशोक सिंघल के निधन के बाद चंपत राय विहिप और उसकी सहयोगी संस्थाओं की गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं और विहिप के प्रमुख नेताओं में से हैं। राय और ओम प्रकाश सिंघल, दोनों नई दिल्ली में रहते हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading