राम मंदिर निर्माण के लिए शिया वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी ने किया बड़ा ऐलान!

राम मंदिर निर्माण के लिए शिया वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी ने किया बड़ा ऐलान!

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।

प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, गुरूवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में रिजवी ने कहा कि बोर्ड ने मंदिर का समर्थन किया है। रिजवी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का जो फैसला आया है वही एक अकेला रास्ता था जिससे यह मामला सुलझ सकता था।

अब हिन्दुस्तान में राम जन्म भूमि के स्थान पर दुनिया का सबसे सुन्दर राम मंदिर बनाने की तैयारी हो रही है।

उन्होंने कहा,‘‘ इमामे हिंद, भगवान श्री राम, जो हम सभी मुसलमानों के भी पूर्वज हैं, उनके राम मंदिर निर्माण के लिये वसीम रिजवी फिल्मस द्वारा 51 हजार रू की भेंट राम जन्म भूमि न्यास को मंदिर निर्माण के लिये दी जा रही है।’’

प्रेस बयान में कहा गया कि भविष्य में जब भी राम मंदिर का निर्माण होगा शिया वक्फ बोर्ड की तरफ से उसमें भी मदद की जाएगी। उन्होंने साथ ही कहा कि अयोध्या में राम मंदिर पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी ‘‘रामभक्तों’’ के लिए गर्व का मामला है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں