
बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि पर फैसला आने के बाद पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नज़र बनाए हुए है। किसी भी तरह की लापरवाही महंगा पड़ सकता है
प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने भगवान राम की आपत्तिजनक फोटो व्हाट्स एप के एक समूह पर भेज दी, इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
हयात नगर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया की आसिफ अब्बासी ने मंगलवार को जय हो नाम के एक व्हाट्स एप ग्रुप पर भगवान राम की एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी थी जिसके चलते कल उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले में अब्बासी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source