
इंटरनेट पर सनसनी मचाने से बॉलीवुड में अपना सॉन्ग रिकार्ड करके दस्तक देने तक रानू मंडल ने चारों तरफ खूब तारीफ बटोरी थीं। लेकिन बीते कुछ दिनों से रानू किसी न किसी वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।
Her makeup is BRIGHTER than my FUTURE!#ranumondal pic.twitter.com/2WakKd05gf
— बोक्या (@Bokya_2019) November 17, 2019
अभी कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो किसी फैन के सेल्फी लेने के आग्रह पर भड़क गई जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें घमंडी तक कह दिया था। अब इन दिनों रानू का इंटरनेट पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें वो अपने मेकअप के चलते एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इस वीडियो में रानू का फुल मेकओवर दिखाया गया है। जहां उन्हें एक इवेंट के लिये तैयार किया जा रहा हैं। वीडिये में रानू लहंगा पहनकर फुल मेकअप के साथ दिख रही हैं।
जिसे देख कर लोगों ने एक बार फिर से रानू को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उनका ये अवतार देख ट्रोलर्स को रास नहीं आ रहा है और लोगो ने उन्हें ‘द नन’, ‘जोकर’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसे कई नामों से बुलाना शुरू कर दिया है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source
