राज ठाकरे को उद्धव ठाकरे का समर्थन, कहा..?

राज ठाकरे को उद्धव ठाकरे का समर्थन, कहा..?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद उनके चचेरे भाई और सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे उनके समर्थन में उतर आए हैं। ईडी ने एक मामले की जांच के सिलसिले में राज ठाकरे को समन जारी करते हुए गुरुवार को पेश होने को कहा है।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, उद्धव ठाकरे ने अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से यह कहते हुए अपना परोक्ष समर्थन जाहिर किया कि ईडी द्वारा उनसे पूछताछ में कुछ भी नहीं निकलेगा। उद्धव ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि ईडी द्वारा उनसे कल की जाने वाली पूछताछ से कोई नतीजा निकलेगा।

उद्धव ने यह टिप्पणी इगतपुरी से कांग्रेस विधायक निर्मला गावित के शिवसेना में शामिल होने के मौके पर की। ईडी ने रविवार को ठाकरे व उनके पूर्व कारोबारी सहयोगी रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना नेता मनोहर जोशी के बेटे अनमेश जोशी के साथ ही एक अन्य कारोबारी सहयोगी को नोटिस जारी किया था।

इसके बाद राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई थी। गौरतलब है कि ईडी ने ठाकरे को आईएलएंडएफएस से संबंधित एक धनशोधन मामले में गुरुवार को अपने कार्यालय में पेश होने को कहा है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading