
पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने चौथे बजट में भी जनता को धोखा ही दिया। रोजगार देने के लिए सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है। अकेले शिक्षा विभाग में दो लाख से ज्यादा पद खाली हैं लेकिन उन्हें भरा नहीं जा सका।
विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार का चौथा बजट है, यह एक तरह से आखिरी बजट होता है क्योंकि पांचवां बजट चुनावी मान लिया जाता है। सपा के शासनकाल में एक्सप्रेस-वे निर्माण, तेज विकास, मेट्रो और लैपटॉप से यूपी के बारे में अच्छी धारणा बनी थी, आज गोली व बोली यूपी की पहचान बनने लगी है। किसी भी सरकार में प्राथमिकता के काम पहले होते हैं। इस कारण ने गंगा सफाई को अपनी प्राथमिकता बताई थी।
This post appeared first on The Siasat.com