योगी राज में दलित लड़की से गैंगरेप, चार गिरफ्तार!

योगी राज में दलित लड़की से गैंगरेप, चार गिरफ्तार!

कुशीनगर में 13 साल की दलित नाबालिग से गैंगरेप, 6 में से 4 गिरफ्तार अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि कुशीनगर में एक 13 साल की नाबालिग दलित को घर से अगवा कर गैंगरेप कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुशीनगर में लड़की की मां ने इस मामले को लेकर बीते शनिवार को मामला दर्ज करवाया था और इसके बाद पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज की। इस मामले में 6 आरोपी है जिन्होंने बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, पहले से जबरन किडनैप किया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद घर के बगल में फेंककर भाग गए। मासूम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि शुक्रवार को लड़की की मां के परिवार का जिससे विवाद चल रहा था वहां पर दावत थी। जहां कुछ लोग खाने के साथ शराब पी रहे थे। शराब की हालत में उन्होंने पहले पीड़िता की मां को गाली दी और उसके बाद उसकी बेटी को घर से उठा कर ले गए।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading