
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो बार खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम को अपनी टीम का मुख्य कोच बनाए जाने की घोषणा की. मैक्कलम आईपीएल के पहले सीजन में कोलकाता से खेले थे. उन्होंने आईपीएल के पहले ही मैच में कोलकाता की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 158 रनों की पारी खेली थी.
मैक्कलम इसके अलावा कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम त्रिनिबागो नाइट राइडर्स से भी जुड़े हुए थे. वह इससे 2016 और 2018 के दौरान टीम का हिस्सा भी थे. मैक्कलम ने मुख्य कोच चुने जाने के बाद कहा, “इस जिम्मेदारी को निभाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है. नाइट राइडर्स और सीपीएल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक महान टीमों में शामिल है. केकेआर और टीकेआर के रूप में हमारे पास एक बहुत अच्छी टीम है और हम दोनों को सफल बनाना चाहते हैं.
The announcement you all have been waiting for!
Put your hands together and welcome @Bazmccullum, our new Head Coach
#WelcomeBackBaz #KorboLorboJeetbo pic.twitter.com/tDYz1V9IGz
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) August 15, 2019
ब्रैंडन लंबे समय से नाइट राइडर्स के सदस्य रहे
कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर ने कहा कि ब्रैंडन लंबे समय से नाइट राइडर्स परिवार का सदस्य रह चुके हैं. उनके नेतृत्व की क्षमता, गुणवत्ता, ईमानदारी और सकारात्मक सोच, टीम के मुख्य कोच बनने के उपर्युक्त है.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source
The announcement you all have been waiting for! 
