ये शख्स बना कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का चेयरमैन

ये शख्स बना कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का चेयरमैन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रोहन गुप्ता को सोशल मीडिया विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मीडिया कोऑर्डिनेटर रहे गुप्ता दिव्या स्पंदना की जगह लेंगे। शनिवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बयान जारी कर गुप्ता को सोशल मीडिया विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रोहन गुप्ता को सोशल मीडिया विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले दिव्या स्पंदना कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रही थीं।गुजरात के अहमदाबाद से आने वाले रोहन गुप्ता कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। गुजरात कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे रोहन 2016 से कांग्रेस के नेशनल मीडिया पैनलिस्ट रहे हैं।

बता दें की गुप्ता ने 2017 में उस समय सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम का नेतृत्व किया था। कांग्रेस सोशल मीडिया टीम ने चुनाव प्रचार के दौरान विकास गोंडो थायो छे (विकास चला गया है) नारे को प्रचारित किया था, जिसने भाजपा के विकास के नारे को पीछे धकेल दिया था।

यहां तक की विकास गोंडो थायो छे गुजरात में भाजपा के शासन की आलोचना के प्रतीक के रूप में वायरल हुआ था। बाद में चुनाव परिणामों ने भी कांग्रेस को राहत दी थी। पिछले 2 दशक के गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने 2017 में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 182 सदस्यों वाली विधानसभा में 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

 

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading