
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से जुड़े एक ऑडियो क्लिप के मामले की सुनवाई पर सहमति दे दी। इस ऑडियो क्लिप में येदियुरप्पा कथित तौर पर राज्य के कांग्रेस व जेडीएस गठबंधन सरकार के बागी विधायकों का समर्थन करते सुने जा रहे हैं।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इन बागी विधायकों के इस्तीफे की वजह से राज्य की एचडी कुमारस्वामी की सरकार कुछ महीने पहले गिर गई थी।
कांग्रेस की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने मामले को न्यायमूर्ति एनवी रमना के समक्ष पेश किया, जिस पर न्यायमूर्ति रमना ने मंगलवार को सुनवाई करने की बात कही।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ऑडियो में येदियुरप्पा ने एचडी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार को गिराने की बात कबूली है।
सिब्बल ने निवेदन किया कि ऑडियो क्लिप को कर्नाटक के 17 विधायकों द्वारा विधानसभा में अपनी अयोग्यता को चुनौती दिए जाने वाली याचिका के साथ रिकॉर्ड में लिया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने इन विधायकों की याचिका पर अपने आदेश को सुरक्षित रखा है।
सिब्बल ने हवाला दिया कि यह उनके तर्क का समर्थन करता है कि 17 विधायकों ने अपनी संबंधित पार्टियों से दलबदल कर भाजपा को गले लगाया।
जुलाई में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने इन विधायकों के इस्तीफे को अस्वीकार करते हुए उन्हें अयोग्य करार दे दिया था। ये विधायक सदन से 23 जुलाई को गैरहाजिर रहे, जब मुख्यमंत्री कुमास्वामी विश्वास मत प्रस्ताव का सामना कर रहे थे।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source