यूसुफ पठान को IPL में नहीं खरीदने पर इरफान पठान हो गए इमोशनल,देखिए क्या कहा ?

नई दिल्ली: यूसुफ पठान हमेशा अपनी शानादर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये मशहूर रहे हैं,पठान ने आईपीएल में खेलते हुए कई बड़े मैच टीम को जिताने का काम किया है,लेकिन इस बार यूसुफ पठान को नीलामी में किसी ने भी नही खरीदा है।

यूसुफ पठान के आईपीएल में ना ख़रीदे जाने का सबसे ज्यादा मलाल उनके छोटे भाई इरफान पठान को है,जिन्होंने अपने बड़े भाई के लिये ट्वीटर से एक भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखी जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

इरफ़ान पठान ने युसूफ की सफलता के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि एक असफलता आपके करियर की परिभाषा नहीं बन सकती। इस दौरान आप शानदार रहे हैं। आप एक असली मैच विजेता हो और मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।

गौरतलब है कि पिछले दो सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले युसूफ पठान को इस बार नीलामी से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया था। उन्होंने अपनी बेस प्राइस एक करोड़ रूपये रखी थी लेकिन किसी भी टीम ने उनके लिए बोली नहीं लगाई और वे अनसोल्ड रहे। हालांकि उनके खेल पर किसी को शक नहीं होना चाहिए। अपने दिन वे किसी भी गेंदबाज की धुनाई करने का दमखम रखते हैं।

युसूफ पठान ने आईपीएल में विभिन्न टीमों की तरफ से खेलते हुए उम्दा खेल दिखाया है। उन्होंने 174 आईपीएल मैच खेले हैं। राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्होंने इस टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व किया है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading