यूरोपीय सासंदो का कश्मीर दौरा: सुब्रमण्‍यम स्वामी ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल!

यूरोपीय सासंदो का कश्मीर दौरा: सुब्रमण्‍यम स्वामी ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल!

भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने यूरोपीय संघ के शिष्टमंडल के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर केंद्रीय सरकार पर सोमवार को हमला बोला।

प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि उसके सदस्य व्यक्तिगत तौर पर क्षेत्र का दौरा करेंगे और दावा किया कि यह “हमारी राष्ट्रीय नीति से उलट है।” स्वामी ने इस दौरे को रद्द करने की मांग की।

स्वामी ने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि विदेश मंत्रालय ने यूरोपीय संघ के सांसदों के व्यक्तिगत तौर पर (यूरोपीय संघ के आधिकारिक शिष्टमंडल के तौर पर नहीं) जम्मू-कश्मीर इलाके का दौरा करने के प्रबंध किए हैं। यह हमारी राष्ट्र नीति से उलट है।

मैं सरकार से यह दौरा रद्द करने की अपील करता हूं क्योंकि यह अनैतिक है।” यूरोपीय संघ के 27 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाला है।

यह शिष्टमंडल अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने के बाद वहां की स्थिति का आकलन करेगा। ये सांसद जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके अनुभव जानना चाहते हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں