
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोनपुर गांव के पास एडवोकेट और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. एसपी एस आनंद ने बताया कि पेशे से एडवोकेट और कुंड तहसील क्षेत्र से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष ओम मिश्र प्रणव (38) मोटरसाइकिल से प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय जा रहे थे. पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने सोनपुर गांव के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना फैलने पर जिले के वकीलों ने मुख्यालय में प्रदर्शन कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की. विहिप नेता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज गया है और घटना की जांच की जा रही है.
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source