यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया ऐक्टिविस्ट अली सोहराब को किया गिरफ्तार,जानिए क्यों ?

नई दिल्लीक: सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और जनता के मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आवाज उठाने वाले पत्रकार अली सोहराब को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये वही अली सोहराब है जो ट्विटर पर काकवाणी के नाम से जाने जाते है। ट्विटर बॉयो में अली सोहराब खुद को एक डरा हुआ पत्रकार बताते है।

सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस ने अली सोहराब को उनके दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किया है। अभी उन्हें नंदनगरी पुलिस स्टेशन में रखा गया है। हांलाकी, ख़बर लिखे जाने तक गिरफ्तारी की वजह सामने नहीं आई है।

अली सोहराब के गिरफ्तारी की ख़बर सामने आते ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्व‍िटर पर #ReleaseAlisohrab ट्रेंड करने लग गया है। ट्व‍िटर पर कई पत्रकार सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स मांग कर रहें है कि अली सोहराब को तुरंत रिहा किया जाएं।

पत्रकार प्रशांत कनौजिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश पुलिस ने अली सोहराब को दिल्ली से गिरफ़्तार कर लखनऊ ले गई है। अपराधी को पकड़ नहीं पाते लेकिन अकलियतों की आवाजों को दबाने का तमाम प्रयास योगी सरकार कर रही है।”

उत्तर प्रदेश पुलिस ने @AliSohrab007 को दिल्ली से गिरफ़्तार कर लखनऊ ले गई है। अपराधी को पकड़ नहीं पाते लेकिन अकलियतों की आवाजों को दबाने का तमाम प्रयास योगी सरकार कर रही है।#ReleaseAliSohrab

— Prashant Kanojia (@PJkanojia) November 16, 2019

एक अन्य यूजर ने लिखा, “सोशल मीडिया एक्टिविस्ट ‘अली सोहराब’ को दिल्ली पुलिस एवं युपी पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। अभी उन्हें नंदनगरी पुलिस स्टेशन में रखा गया है। गिरफ्तारी की वजह सामने नहीं आई है। अगर ये गिरफ्तारी सरकार की आलोचना/सवाल करने की वजह से हुई तो ये अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ है।” इसी तरह तमाम यूजर्स अली सोहराब को रिहा करने की मांग करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट

सोशल मीडिया एक्टीविस्ट अली सोहराब @AliSohrab007 (काकावाणी) को आज बिना कुछ वजह बताये दिल्ली और यूपी पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है और अभी उन्हें नंदनगरी पुलिस स्टेशन में रखा गया है.
सभी लोग कोशिश करें कि अली सोहराब रिहा हों.#अलीसोहराब_को_रिहा_करो

— कुश अम्बेडकरवादी (@Kush_voice) November 16, 2019

अशरफ हुसैन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि रिहाई मंच के राजीव यादव लखनऊ पुलिस के अधिकारियों से बात चीत कर रहे हैं, फिलहाल FIR की कॉपी नही मिली है, यानी अब तक साफ नही है कि अली सोहराब को किस कारण गिरफ्तार किया गया है। ये उनके लखनऊ पहुंचने के बाद ही पता चलेगा। वक़ील हजरात भी लखनऊ में मौजूद हैं।
#ReleaseAlisohrab

आज @AliSohrab007 को गिरफ्तार किये हैं अगर हमनें आज इस #हिटलर_सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठाई तो कल हम और आपको गिरफ्तार करगें! जागो बहुजनों साथियों कब तक ऐसी ही सोते रहेंगे अब पानी सिर पार गया #ReleaseAliSohrab#अलिसोहराब_को_रिहा_करो

— SC /ST /OBC /Minority Movement (@Mravd_hesh) November 16, 2019

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading