यूपी- पुजारी ने बंधक बनाकर बच्चे से किया कुकर्म, आरोपी पुजारी फरार

यूपी- पुजारी ने बंधक बनाकर बच्चे से किया कुकर्म, आरोपी पुजारी फरार

यूपी के बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक पुजारी के खिलाफ 10 साल के बालक को कथित तौर पर मंदिर में बंधक बनाकर उससे कुकर्म करने का मामला दर्ज गया किया है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि 10 साल का बालक एक सप्ताह से अपने घर से लापता था. वह शनिवार को पुजारी के कब्जे से छूट कर भाग निकला और खुद को बंधक बनाकर पुजारी चंद्रशेखर बाबा द्वारा रोजाना कुकर्म किये जाने की सूचना दी.

उन्होंने बताया कि बालक के चाचा की शिकायत पर पुजारी चंद्रशेखर के खिलाफ धारा-377 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

सिंह ने बताया कि आरोपी पुजारी मंदिर से फरार है और उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण में बालक से कुकर्म किए जाने की पुष्टि हुई है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں