यूपी- टीचर नहीं पढ़ पाई अंग्रेजी, डीएम ने किया सस्पेंड

यूपी- टीचर नहीं पढ़ पाई अंग्रेजी, डीएम ने किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था की खस्ता हालत की पोल खुल गई है. जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय एक स्कूल में औचक जांच के लिए पहुंचे. वहां स्कूल की एक टीचर से किताबों का एक पैराग्राफ पढ़ने को कहा जिसे टीचर पढ़ नहीं पाई. इस पर टीचर बिफर पड़े और टीचर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें जिलाधिकारी बच्चों के साथ बैठे दिखते हैं. वे टीचर से इंग्लिश किताब का एक पैराग्राफ पढ़ने को कहते हैं. टीचर नहीं पढ़ पाती तो डीएम उसे सस्पेंड करने का आदेश दे देते हैं.

डीएम कहते हैं ‘इन्हें तत्काल सस्पेंड करना चाहिए. टीचर खुद अंग्रेजी नहीं पढ़ सकती.’ टीचर अपनी सफाई में भी कुछ कहती हैं जो साफ नहीं सुना जा सकता. इस पर डीएम कहते हैं ‘बीए तो हो, बीटीसी तो की है. मैंने सिर्फ पढ़ने के लिए कहा है, अनुवाद करने के लिए भी नहीं कहा.’ इस तरह उत्तर प्रदेश में शिक्षा की बदहाली की पोल एक बार फिर खुल गई.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading