
संभल जिले के चंदौसी में बुधवार को 24 कैदियों को लेकर जा रही एक पुलिस वैन में तीन कैदियों ने सिपाहियों से अचानक राइफल छीन ली और दो पुलिसवालों को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों कैदी फरार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक कैदियों को मुरादाबाद जेल से पेशी के लिए लाया गया था। लौटते समय वैन में पीछे बैठे तीन कैदियों ने सिपाहियों की आंखों में मिर्च झोंक कर उनकी राइफल छीन ली और गोली चला दी। इसमें दोनों सिपाहियों की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी मुरादाबाद मौके पर रवाना हो गए हैं।
सिपाहियों को गोली मार कर भागने वाले कैदियों की पहचान कमल बाहदुर पुत्र जंग बहादुर, निवासी ब्रह्मपुरा थाना बहजोई, शकील पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी ब्रह्मपुरा थाना बहजोई, धर्मपाल पुत्र देशराज, निवासी भगतपुर बहजोई के तौर पर हुई है। वहीं मारे गए सिपाही ब्रजपाल और हरेंद्र बहजोई पुलिस लाइन संभल के थे।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source