यूपी के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अभद्र नारेबाजी करने के आरोप में 40 छात्रों पर मामला दर्ज

यूपी के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अभद्र नारेबाजी करने के आरोप में 40 छात्रों पर मामला दर्ज

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र नारेबाजी के आरोप में 40 छात्रों पर मामला दर्ज, सपा छात्र सभा में दी गई गालियां. सपा छात्र सभा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लव कुश यादव ने अपने समर्थकों के साथ जलूस निकाल कर मुख्यमंत्री योगी, खिलाफ अपशब्द कहने के आरोप में 40 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जिले के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गत 27 सितम्बर को होने वाले छात्र संघ के चुनाव को जिला अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बारिश के कारण रद्द कर दिया था.

उन्होंने बताया कि इसके विरोध में सपा छात्र सभा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लव कुश यादव ने अपने समर्थकों के साथ जलूस निकाल कर मुख्यमंत्री योगी, जिला प्रशासन तथा पुलिस के विरुद्ध बेहद अपमानजनक नारेबाजी और गली गलौज की थी, जिसका एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ.

सूत्रों ने बताया कि इसके आधार पर दरोगा मक्खन लाल ने लव कुश सहित 14 नामजद और 26 अज्ञात समेत कुल 40 छात्रों के खिलाफ रविवार रात मामला दर्ज कराया.

उन्होंने बताया कि 15 हजार छात्रों वाले इस राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर भाजपा के युवा संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और सपा छात्र सभा सहित कुल सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था.

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں