यूपी के मदरसों के लिये सरकार ने किया बड़ा ऐलान-NCERT और NCC होगी शुरू,देखिए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मदरसों के लिये राज्य सरकार ने नई सौगात देने का ऐलान किया है,सरकार मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को एनसीईआरटी की पढ़ाएगी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बताया कि अब मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों को एनसीईआरटी की मुफ्त किताबें मुहैया कराएगी. इसके साथ ही मदरसों में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू किए जाएंगे।

प्रतिकात्मक तस्वीर

लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बताया कि सरकार का मकसद बच्चों के भविष्य को संवारना है, ताकि उनका कल बेहतर हो सके. मदरसों में अब अरबी और उर्दू के अलावा अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, हिंदी और अन्य विषयों को भी पढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मदरसा में पढ़ रहे छात्रों के मन में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार कवायद कर रही है. इसी के मद्देनजर मदरसा में पढ़ रहे छात्रों के लिए योगी सरकार एनसीसी और स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू कर रही है।

उत्तर प्रदेश में इस समय 500 से ज्यादा मदरसा संचालित किए जा रहे हैं. इन सभी मदरसों में हजारों की संख्या में छात्र पढ़ते हैं. राज्य सरकारें अलग से लिए मदरसे का बजट बनाती हैं. इसके साथ ही सैलरी और स्कूल का खर्च भी राज्य सरकार देती है.

मदरसों को लेकर पहले भी लिए हैं अहम फैसले
मदरसा शि़क्षा पर यूपी सरकार लगातार काम कर रही है. इससे पहले मदरसों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, शिक्षकों का पूरा ब्योरा और तमाम दूसरे नियमों को लागू करने को लेकर योगी सरकार ने फैसला लिया था.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading