यूपी के पूर्व राज्यपाल अजीज क़ुरैशी पर लखनऊ में कैंडल मार्च निकालने पर दर्ज हुआ मुक़दमा,देखिए

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी (Aziz Qureshi) के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज की गई है. वह रविवार को राजधानी में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ समर्थकों के साथ कैंडल मार्च निकाल रहे थे. उन पर पुलिस ने गोमतीनगर थाने में FIR दर्ज की है।

कुरैशी के अलावा पुलिस ने अन्य कई अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने अजीज कुरैशी, जलील, महफूज, सलमान मंसूरी, वली मोहम्मद रहनुमा खान, प्रियंका मिश्रा, सुनील लोधी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 CRPC का उल्लंघन करने में मामला दर्ज किया है।

FIR में कहा गया है कि अजीज कुरैशी करीब 40 समर्थकों के साथ डिगडिगा चौराहे से फन माल की ओर जाने वाली सड़क पर कैंडल मार्च की अगुवाई कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोका और बताया कि शहर में धारा 144 लागू है, लेकिन वह फिर भी नहीं माने।

पुलिस के अनुसार मना करने पर NRC और CAA के विरोध में पोस्टर और तख्तियां लेकर सभी नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें काबू किया और फिर FIR दर्ज की. बता दें, अजीज कुरैशी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं।

इसी दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने पिछले चार दिनों में राज्य के 13 जिलों से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 108 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का आरोप है कि यह लोग नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में हिंसा फैलाने में शामिल थे।

इस संगठन के 25 लोग दिसंबर में गिरफ्तार किए गए थे. UP में 19, 20 और 21 दिसंबर को CAA और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में हिंसा हो गई थी. पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की कई घटनाएं हुईं और इसमें 23 लोगों की जान चली गई थी. पुलिस का दावा है कि इसके पीछे केरल के संगठन PFI का हाथ है. संगठन के 25 लोग उसी वक्त गिरफ्तार किए गए थे।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading