
इटावा में सोमवार को एक युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ है. जहां कुछ ग्रामीणों ने बच्चे को अगवा करने के आरोप में एक युवक को निर्वस्त्र करके जमकर पीटा. इस दौरान पिटाइ करने वाले एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिसके बाद वह वीडियो वायरल हो गया.
इतना ही नहीं भीड़ ने हाथ-पैर बांध दिया और युवक के सारे कपड़े उतार दिए. उसे लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. वहीं पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है.
वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक को निर्वस्त्र करके खेतों में घसीटा जा रहा है. ग्रामीणों ने युवक के साथ जानवरों से भी ज्यादा बुरा व्यवहार किया. बताया जा रहा है कि किशोर ने एक युवक को अगवा करने का प्रयास किया और किशोर के शोर मचाने पर पहुंची भीड़ ने युवक को तालिबानी अंदाज में सजा दे डाली.
फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस को लोगों ने सूचित किया था लेकिन वह समय पर नहीं पहुंची. जिसके बाद भीड़ ने खुद अपना फैसला सुना दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. इटावा के एसएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source