यूपी की सिर्फ एक सीट पर लड़ी ओवैसी की पार्टी,जनता ने खूब दिया वोट,जानिए कितने वोट मिले ?

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर परिणाम घोषित हो गए हैं,जहां भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी राजकुमार पाल ने 29699से सपा प्रत्याशी ब्रजेश वर्मा को पराजित कर दिया है,राजकुमार पाल को 52896 मत मिले तो सपा के बृजेश वर्मा को 23197 मत ही मिल सके।

ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी इसरार अहमद को शानदार कामयाबी मिली,इसरार अहमद ने 20264 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे वहीं चौथे स्थान पर कांग्रेस के नीरज त्रिपाठी ने 19677 वोट मिले तो बसपा प्रत्याशी रणजीत पटेल को 18980 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

सपा ने बड़े रणनीति के तहत कारोबारी बृजेश वर्मा को टिकट देकर चुनाव को बेहद करीबी बनाने की कोशिश किया था। बसपा ने भी बाहरी उम्मीदवार को उतारा तो एक बार सपा के खेमे काफी हलचल हुई। लगा कि आखिरी वक्त में सपा के प्रत्याशी को मजबूत मिल जाएगी।

दशकों से प्रतापगढ़ में बड़ा कारोबार जमाये हुए इस परिवार को राजनीति मैदान में उतरना सटीक साबित हो सकता था। लेकिन औवैसी की पार्टी के प्रत्याशी ने हवा का रूख ही बदल दिया और अपना दल के उम्मीदवार को जीत मिल गई।

एआईएमआईएम पार्टी के प्रत्याशी को पहले तो लोग बहुत गंभीरता से नहीं ले रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे इस उम्मीदवार ने चुनावी मैदान में लोगों से मुलाकात करना शुरू किया तो काफी बेहतर तरीके से इनके पक्ष में वोट एकजुट हो गये।

असर ये हुआ कि सपा से मुस्लिम वोट बैंक सीधे एआईएमआईएम की तरफ घूम गया। सपा बसपा कांग्रेस को ब़ड़ी हार का सामना करना पड़ा। अगर यहां इसी तरह से एआईएमआई ने मेहनत किया तो ये कहना गलत न होगा की आने वाले दिनों में इस पार्टी से जीत की दहलीज बहुत दूर नहीं होगी।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں