यूपी: एक माँ ने खुली सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, सपा नेता बोले- चुल्लू भर पानी में डूब मरो ‘योगी’

राजन राज

अपने हर भाषण में ‘रामराज्य’ का दावा करने वाले योगी आदित्यनाथ की सरकार के फ़र्ज़ी विकास का दावा हर रोज किसी न किसी तरीके से खुल ही जाता है। इस बार खबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से है। यहां एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक नवजात शिशु को जन्म दिया है।

इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के नेता आनंद भदौरिया ने अपने ट्विटर हैंडल से दिया है। अपने ट्वीटर हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि ‘यह हाल लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर का है जहाँ खुले में सड़क पर एक माँ अपने बच्चे को जन्म दे रही है!’ अपने इस पोस्ट में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव को टैग भी किया है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

उत्तर प्रदेश में जनता के बेसिक सुविधाओ के साथ यह पहले केस नहीं है। पूरे राज्य में शिक्षा से लेकर स्वस्थ्य तक हर रोज किसी न किसी गड़बड़ी की खबर सामने आ ही जाती है।

इससे पहले भी फतेहपुर जिले में जिला महिला हॉस्पिटल के बाहर महिला ने सड़क में बच्चे को जन्म देकर स्वास्थ्य ब्यवस्थाओ की पोल खोलकर रख दिया था। उस वक्त भी सड़क में महिला द्वारा बच्चे को जन्म देता देख पास खड़ी महिलाओ ने साड़ी और चद्दर से ढककर डिलेवरी करवाई थी। जहाँ बच्चे की मौत हो गई थी।

वहीँ हॉस्पिटल प्रशासन में डिलेवरी के बाद बच्चे की मौत की खबर सुनते ही हड़कंप मच गया था। परिजनों द्वारा डिस्टिक महिला हॉस्पिटल के डिलेवरी कराने के लिए पहुंचे जहाँ डिलेवरी करने के बजाये पीड़ित महिला को भगा दिया था।

जिससे पीड़ित अपनी पत्नी को लेकर बाहर डिलेवरी कराने के लिए ले जा रहा था की तभी अस्पताल से बाहर महिला ने बच्चे को जन्म दिया जिससे बच्चे की मौत हो गई | ऐसे कई घटनाओं के बाद भी योगी सरकार किसी भी तरीके से संभालती हुई नजर नहीं आ रही है।

The post यूपी: एक माँ ने खुली सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, सपा नेता बोले- चुल्लू भर पानी में डूब मरो ‘योगी’ appeared first on Bolta Hindustan.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading