यूपी उपचुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान होने की संभावना!

यूपी उपचुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान होने की संभावना!

सीटों में 10 सीट भाजपा के पास थी। यानी की पार्टी को 4 सीटों का नुकसान हो रहा है

प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, यूपी विधानसभा की 11 सीटों के लिए संपन्न उपचुनाव की मतगणना के अब तक मिले रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा ने छह सीटों पर मजबूत बढ़त बना ली है।

हालांकि भाजपा को नुकसान हो रहा है। इन 11 सीटों में 10 सीट भाजपा के पास थी। यानी की पार्टी को 4 सीटों का नुकसान हो रहा है।

इन छह सीटों पर बीजेपी की बढ़त
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के प्रारंभिक रुझान में भाजपा ने छह सीटों इगलास, लखनऊ कैंट, मानिकपुर, गोविंदपुर, घोसी और बलहा सीटों पर बढ़त बना रखी है।

रामपुर में बीजेपी हारी
खासकर इगलास, लखनऊ कैंट, बलहा और मानिकपुर सीटों पर भाजपा ने बहुत मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। रामपुर सीट के उपचुनाव में क्षेत्रीय सांसद आजम खान की पत्नी सपा प्रत्याशी तजीन फातिमा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भारत भूषण पर लगभग निर्णायक बढ़त ले ली है।

कांग्रेस के नोमान मसूद आगे
जैदपुर सीट से सपा के गौरव कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबरीश से से आगे चल रहे हैं। गंगोह सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कीरत सिंह से बढ़त बनाए हुए हैं।

जलालपुर में बीएसपी उम्मीदवार आगे
जलालपुर सीट से बसपा प्रत्याशी छाया वर्मा अपने निकटतम उम्मीदवार भाजपा के राजेश सिंह से आगे चल रही हैं। बसपा पहली बार उपचुनाव लड़ रही है।

योगी आदित्यनाथ पर उठे सवाल
भले ही इस चुनाव में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ने प्रचार नहीं किया हो, पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी सीटों पर प्रचार किया। भाजपा को उम्मीद थी की वह रामपुर छोड़कर बाकी के सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी जो होता दिख नही रहा है।

कई बीजेपी नेताओं के लिए अग्नि परीक्षा
महेंद्र नाथ पांडे के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद से स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। यह उपचुनाव स्वतंत्र देव सिंह के लिए भी अग्नि परीक्षा थी।

योगी आदित्यनाथ ने पुरा दमखम लगाया था
पार्टी को उम्मीद थी कि योगी आदित्यनाथ के दम पर यह सभी सीटों को वो जीत सकती है। योगी आदित्यनाथ ने भी प्रचार में पूरा दमखम लगाया था। पर कहीं ना कहीं कुछ सीटों पर रणनीतिक चूक ने भाजपा को नुकसान पहुंचाया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading