यूपी उपचुनाव : कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, एक मुस्लिम को दिया टिकट

यूपी उपचुनाव : कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, एक मुस्लिम को दिया टिकट

नई दिल्ली : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने सहारनपुर की गंगोह सीट से इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बाराबंकी की जैदपुर से सीट से पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया को टिकट दिया है। वहीँ गंगोह सीट से नौमान मसूद को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा, लखनऊ कैंट सीट से दिलप्रीत सिंह को टिकट दिया है। वहीं चित्रकूट की मानिकपुर सीट से रंजना पांडेय कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। प्रतापगढ़ सदर सीट पर नीरज त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

आपको बता दें कि इसके पहले समाजवादी पार्टी ने हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए डॉ. मनोज प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया। हमीरपुर सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है।

इस सीट पर मतदान 23 सितंबर को होगा, जबकि नामांकन 28 अगस्त से किए जा सकेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के आधार पर उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 7 सितंबर रखी गई है, जबकि वोटिंग 23 सितंबर को व मतगणना 27 सितंबर को होगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں