
बिजनौर में अश्लील मैसेज भेजने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस प्रकरण में सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबर के मुताबिक मामला जिले के शेरकोट थाना इलाके के गांव मंडौरा का है । जहाँ सलीम शनिवार की शाम अपने घर से दुकान पर गया था। सलीम दुकान पर रखी अपने पिता की दवाई लेकर लौट रहा था। आरोप है कि सलीम लौटते वक्त मोइनुद्दीन के घर के पास पहुंचा तो मोइनुद्दीन और उसके पक्ष के लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के दौरान सलीम की हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, आरोपी मोइनुद्दीन और उसका भाई आदिल दिल्ली में रहकर काम करते हैं। आरोप है कि सलीम ने आदिल के फोन पर कोई आपत्तिजनक मैसेज कर दिया था। जिसके लेकर आदिल और सलीम की फोन पर ही दो दिन पहले नोकझोंक हुई। अब आदिल का भाई मोइनुद्दीन गांव आया था। जिसने मैसेज को लेकर ही सलीम के साथ मारपीट की। पुलिस ने मोइनुद्दीन उर्फ मोनू, भाई फईम, नईम पुत्रगण बुंदू, यामीन, शमसुद्दीन, वसीम और तहसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है। उधर गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source