यूएई में नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों के लिए बड़ा अवसर !

यूएई में नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों के लिए बड़ा अवसर !

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में नौकरियों की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अमीरात की मानव संसाधन मंत्री ने दुबई में नौकरी चाह रखने वालों और इन्वेस्ट करने वालों के लिए एक नया platform वर्चुअल लेबर मार्केट ’मंच शुरू किया है।  जिसके बाद  संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी ढूढने में आसानी आएगी।

मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार वर्चुअल लेबर मार्केट मंच नौकरी चाहने वालों को उनके कौशल और क्षमताओं के अनुसार सही नौकरी खोजने में मदद करेगा। पंजीकरण पूरा होने के बाद, नौकरी चाहने वाले अवसरों की तलाश कर सकते हैं। अपनी प्रोफ़ाइल और नौकरी की आवश्यकता के बीच मैच के प्रतिशत से संतुष्ट होने के बाद  उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खलीज टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार श्रम मामलों के सहायक आयशा मोहम्मद अहमद बेलहरफिया ने कहा कि मंच उपयुक्त अवसरों की तलाश में नौकरी चाहने वालों की मदद करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ’का उपयोग करता है। उन्होंने कहा की ये  प्लेटफॉर्म  आने वालों दिनों में और बेहतर तरीके से बनाया जायेगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading