युवक ने लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, भीड़ ने की जमकर पिटाई

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर के मुख्य बाजार में नशे में धुत एक युवक ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जिस पर आक्रोशित लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.बीच बाजार लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे
जानकारी के अनुसार गुरुवार को आरोपी शराब के नशे में धुत होकर बीच बाजार में अचानक ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा. कुछ लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. देखते ही देखते वहां काफी लोग जमा हो गए और माहौल पूरी तरह से बिगड़ने लगा, तभी अचानक कुछ लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर डाली. इतने में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस युवक को हिरासत में ले लिया

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading