यह दिग्गज क्रिकेटर बना टीम इंडिया के कोच!

यह दिग्गज क्रिकेटर बना टीम इंडिया के कोच!

कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने भारतीय टीम के कोच का ऐलान कर दिया है। सीएसी ने मौजूदा कोच रवि शास्त्री को उनके पद पर बनाए रखने का फैसला किया है। शास्त्री 2021 वर्ल्ड टी-20 तक टीम इंडिया के कोच होंगे।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में कपिल के अलावा भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी और पुरूष टीम के पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड़ शामिल हैं जिन्होंने शुक्रवार को मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में कोच पद के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया।

कपिल ने कहा, ‘‘हम सभी ने अंक दिये और ईमानदारी से कहूं तो हमने आपस में यह चर्चा नहीं की कि किसने किसे कितने अंक दिये। जब हमने अंकों को जोड़ा तो यह काफी करीबी मुकाबला रहा। मैं आपको विस्तार से नहीं बताऊंगा कि कितने अंकों का अंतर रहा लेकिन यह काफी कम अंकों का अंतर था।

बता दें कि टीम इंडिया के कोच पद के लिए 6 नामों को शार्टलिस्ट किया गया था। इनमें टॉम मूडी, रवि शास्त्री, रोबिन सिंह, लालचंद राजपूत, माइक हेसन और फिल सिमंस शामिल थे।

हालांकि कोच की रेस में काफी पहले से ही रवि शास्त्री का नाम सबसे आगे चल रहा था। यही नहीं, वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले कप्तान विराट कोहली ने रवि शास्त्री को दोबार भारतीय टीम का कोच बनाए जाने की वकालत की थी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading