यह कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाला चुनाव नहीं है, बल्कि यह ‘हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान’ के मध्य चुनाव है- BJP नेता

यह कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाला चुनाव नहीं है, बल्कि यह ‘हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान’ के मध्य चुनाव है- BJP नेता

झाबुआ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये प्रचार करने पहुंचे मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सोमवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि यह कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाला चुनाव नहीं है, बल्कि यह ‘हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान’ के मध्य चुनाव है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, भार्गव ने कहा कि इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया भारत का प्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें जिताएं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भानू भूरिया के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निकाली गई। रैली को राजवाड़ा चौक पर संबोधित करते हुए भाजपा नेता भार्गव ने कहा, ‘‘इस समय देश की इज्जत दांव पर है। यह किसी दो पार्टी का चुनाव नहीं, बल्कि हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान के बीच में चुनाव है।’’

पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (68) एवं भानू भूरिया (36) ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट से आज अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये। दोनों के बीच इस सीट पर कड़ी टक्कर हो सकती है।

भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के त्यागपत्र देने से झाबुआ सीट वर्तमान में खाली है। डामोर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ सीट से सांसद बन गये हैं। इसलिए उन्होंने झाबुआ विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया है। झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading