लखनऊ: सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलने मुस्लिम धर्मगुरुओं का एक प्रतिनिधि मंडल मिलने पहुंचा,जिसने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण फैसले को शांतिपूर्ण तरीके से उत्तर प्रदेश में लागू होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। योगी ने भी सभी धर्मगुरुओं को शांति की अपील करने, आपसी सौहार्द बनाने और समाज को जोड़ने का कार्य करने के लिए बधाई दी।

मुस्लिम धर्मगुरु सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पहुंचे। इसमें मौलाना हमीदुल हसन, मौलाना सलमान हुसैन नदवी, मौलाना फरीदुल हसन, मौलाना यूसुफ हुसैनी सहित कुल 15 मौलाना थे। मुख्यमंत्री की धर्मगुरुओं के साथ करीब एक घंटे बातचीत हुई। धर्मगुरुओं ने अयोध्या मामले में प्रदेश की कानून व्यवस्था की तारीफ की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मगुरुओं को प्रदेश के अल्पसंख्यकों के हितों की योजनाओं के बारे में बताया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के हितों की कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को उपयोग ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यक समुदाय को करना चाहिए।

इसके लिए समुदाय को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के विकास एवं उत्थान के लिए हर संभव मदद करेगी। सीएम ने कहा कि यदि अल्पसंख्यक समुदाय को अनायास परेशान किया जाता है तो इसकी सूचना उन्हें दी जाए।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source