लखनऊ: विश्वविख्यात हस्ती जिसने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है हजरत मौलाना अबुल हसन अली मियां नदवी हैं,जिनका जन्म जनपद रायबरेली में हुआ लखनऊ स्थित दारुल उलूम नदवातुल उलेमा के चांसलर रहे,लखनऊ में उनके नाम पर हज हाउस का निर्माण किया गया।
अब हज कमेटी ने शासक को प्रस्ताव भेजा है कि लखनऊ के मौलाना अली मियां हज हाउस का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा वाराणसी और गाजियाबाद के हज हाउस का नाम भी शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां और देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम पर होगा।

लखनऊ के हज हाउस का नाम मौलाना अली मियां के नाम पर है। अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि हज हाउस का नामकरण महापुरुषों के नाम पर किया जाना चाहिए। इन महापुरुषों से आम लोगों और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उनके जैसा कुछ कर गुजरने का जज्बा भी पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि जहां लखनऊ के हज हाउस का नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार हो गया है, वहीं वाराणसी और गाजियाबाद के हज हाउस नए बने हैं। उनका नाम भी मशहूर हस्तियों के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। यहां बता दें कि हज समिति का यह प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा। इस पर अंतिम मुहर कैबिनेट ही लगाएगी।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source