
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को नजरबंद करने का आदेश दिया है. राजा भैया के पिता पर पाबंदी का फैसला इसलियेे लिया गया है क्योंकि उन्होंने मोहर्रम के जुलूस के रास्ते में भंडारा आयोजित करने की घोषणा की थी.
प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने हर साल की तरह इस बार भी शेखपुर में ताजिये के जुलूस के रास्ते में भंडारे का कार्यक्रम रखा है. प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर भंडारे के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसलिए उदय प्रताप सिंह को अपने भदरी स्थित महल में सोमवार शाम पांच बजे से मंगलवार की रात दस बजे तक नजरबंद करने का फैसला किया है. कुंडा पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य 550 लोगों को भी शांति भंग नहीं करने की चेतावनी दी गई है.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source