नई दिल्ली: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के साथ पहुंचे हुए हैं,लेकिन उनके खिलाफ कोलकाता अदालत में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है,मोहम्मद शमी को 15 दिन के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया गया है।

मोहम्मद शमी को अरेस्ट वारंट जारी किया गया है,शमी वेस्टइंडीज दौरे पर हैं. फिलहाल वो जमैका में टेस्ट मैच खेल रहे हैं. साल 2018 में मोहम्मद शमी के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था. शमी और उनके भाई के खिलाफ IPC की धारा 498A के तहत केस दर्ज किया था. इसी केस के तहत कोलकाता की अदालत ने शमी को पेश होने के लिए कहा है।

बता दें शमी की पत्नी हसीन जहां (Haseen Jahan) ने आरोप लगाया था कि शमी का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं और इसी के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं. हसीन जहां ने कहा था कि शमी के घरवाले उन्हें जहर दे कर मारने की कोशिश कर रहे थे।
बता दें कि 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे. यही नहीं हसीन जहां ने उनके फिक्सरों से भी संबंध होने का दावा किया था. हालांकि बीसीसीआई की जांच में शमी पूरी तरह बेकसूर पाए गए और इसीलिए वो टीम इंडिया में बने हुए हैं।