मोहम्मद शमी ने बनाया क्रिकेट का शर्मनाक रिकॉर्ड, जमकर उड़ाया जारहा है मजाक

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बॉल से शानदार प्रदर्शन करते हैं,विश्व कप में हैट्रिक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था,लेकिन बल्ले से वो जौहर नही दिखा पाते जो गेंद से करते हैं,10 वे नम्बर बल्लेबाजी करते हैं,इस नंबर पर उतरने वाले किसी भी बल्‍लेबाज से बड़े रनों की उम्‍मीद नहीं होती है।

लेकिन क्रीज पर डटे रहने और टॉप ऑर्डर के बल्‍लेबाज का साथ देने की उम्‍मीद रहती है. शमी पिछले 5 टेस्‍ट मैच में ऐसा करने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं. वेस्‍टइंडीज (West Indies) के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज (Test Series) में भी बल्‍ले से उनकी नाकामी जारी रही. वे ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्‍ट के बाद से टेस्‍ट क्रिकेट में अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं।

लगातार 6 पारियों में वे शून्‍य के स्‍कोर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं. इसके अलावा वे क्रीज पर भी नहीं रूक पा रहे हैं. इन 6 पारियों में उन्‍होंने सबसे ज्‍यादा 3 गेंदों का सामना किया है. वे इन पारियों में 8 गेंदों का सामना करते हुए 4 बार आउट हो चुके हैं. मोहम्‍मद शमी ने इस मामले में दिग्‍गज स्पिनर भागवत चंद्रशेखर की बराबरी कर ली. वे भी लगातार 6 पारियों में एक भी रन नहीं बना पाए थे।

वेस्‍टइंडीज (West Indies) के खिलाफ जमैका टेस्‍ट (Jamaica Test) में ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) के आउट होने के बाद जब वे क्रीज पर आए थे तो लग रहा था कि हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) का साथ देंगे. लेकिन विंडीज स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwall) ने दूसरी ही गेंद पर उन्‍हें बिना खाता खोले आउट कर दिया. उनकी पिछली 6 पारियां इस तरह रहीं हैं-

वेस्‍टइंडीज जमैका टेस्‍ट- 0(2)
वेस्‍टइंडीज एंटीगा टेस्‍ट- 0(1) ऑस्‍ट्रेलिया मेलबर्न टेस्‍ट- 0*(3)
ऑस्‍ट्रेलिया पर्थ टेस्‍ट- 0*(0)
ऑस्‍ट्रेलिया पर्थ टेस्‍ट- 0(1)
ऑस्‍ट्रेलिया एडिलेड टेस्‍ट- 0(1)

1 साल से नहीं कर पाए दहाई का आंकड़ा पार
टेस्‍ट क्रिकेट में शमी के नाम एक अर्धशतक है. यह उन्‍होंने इंग्‍लैंड के खिलाफ 2014 में नॉटिंघम में लगाया था. वे 51 रन बनाकर नाबाद रहे थे. इसके अलावा कई मौकों पर वे 30 रन के आसपास भी बना चुके हैं जो कि एक 10 नंबर के बल्‍लेबाज के लिए बड़ी बात है. वे आखिरी बार 10 रन तक पिछले साल इंग्‍लैंड दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट में पहुंचे थे. इसके बाद से वे दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading