मोहम्मद शमी के बारे में बड़ी भविष्यवाणी,जानिए क्या सच साबित होगी ? देखिए

नई दिल्ली: आईसीसी विश्व कप 2019 के टुर्नामेंट में सेमीफाइनल तक चार टीमों ने अपना सफर तय कर लिया है,पिछले मैचों में हीरो साबित हुए मोहम्मद शमी को लेकर कई तरह की भविष्यवाणी होरही हैं,उनके गांव के लोग उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

शमी के दोस्तों और गाँव वालों का कहना है कि अगर शमी को खेलने का मौका मिलता है तो वो शानदार प्रदर्शन करेंगे और भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जीत दिलाएंगे ।

क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में मंगलवार को टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से मैनचेस्टर के मैदान पर होगा. इस मुकाबले को लेकर अमरोहा जिले के गांव सहसपुर अली नगर के रहने वाले शमी के परिवार के लोगों को शमी से काफी उम्मीदें हैं और शमी के दोस्त बहुत उत्साहित हैं।

इसकी वजह यह है कि लोकल बॉय और टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज शमी ने यहीं से क्रिकेट का ककहरा सीखकर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. शमी और उनके दोस्त खेतों में पिच बना कर क्रिकेट खेलते थे. शमी के फ्रेंड्स चाहते हैं कि वे शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाएं और वर्ल्ड कप जिताकर लाएं.

गांव के लोग कहते हैं शमी वर्ल्ड कप के जिस मैच में भी खेले हैं, उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. खासकर दबाव वाले मैच में उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की है. उन्होंने विश्वकप में हैट्रिक बनाई है. उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शमी ऐसा ही कुछ करेंगे. हमारे संवाददाता ने शमी के रिश्ते के ताऊ ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी तीन से चार विकेट लेंगे.

अब तक के मैचों में शमी ने 14 विकेट चटकाएं हैं. जब हमारे संवाददाता गांव में शमी के घर पहुंचे तो वहां ताला लटका था. शमी का परिवार गांव में बहुत कम रहता है. उनके दोस्त बताते हैं कि गांव में खेले-कूदे शमी शुरू से ही अच्छी बॉलिंग करते हैं. जैसे उनके दोस्तों को उम्मीद थी, उन्होंने विश्व कप में वैसा प्रदर्शन करके दिखा दिया।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading