नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आरही है,क्योंकि उनके खिलाफ कलकत्ता अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी करे हैं,शमी इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर हैं,ऐसे में 15 दिन तक अदलात में पेश होने का आदेश दिया गया है।

मोहम्मद शमी फिलहाल जमैका में टेस्ट मैच खेल रहे हैं. साल 2018 में मोहम्मद शमी के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था. शमी और उनके भाई के खिलाफ IPC की धारा 498A के तहत मुक़दमा दर्ज किया था. इसी केस के तहत कोलकाता की अदालत ने शमी को पेश होने के लिए कहा है।

बता दें शमी की पत्नी हसीन जहां (Haseen Jahan) ने आरोप लगाया था कि शमी का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं और इसी के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं. हसीन जहां ने कहा था कि शमी के घरवाले उन्हें जहर दे कर मारने की कोशिश कर रहे थे।
बता दें कि 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे. यही नहीं हसीन जहां ने उनके फिक्सरों से भी संबंध होने का दावा किया था. हालांकि बीसीसीआई की जांच में शमी पूरी तरह बेकसूर पाए गए और इसीलिए वो टीम इंडिया में बने हुए हैं।