मोहम्मद शमी के खिलाफ़ जारी किया गया गिरफ़्तारी वारंट

मोहम्मद शमी के खिलाफ़ जारी किया गया गिरफ़्तारी वारंट

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद मामले में कोर्ट ने मोहम्मद शमी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है।

भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट मैच खेल रहे मोहम्मद शमी को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट ने 15 दिनों के अंदर सरेंडर करने को कहा है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, मोहम्मद शमी के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। इस केस में शमी के अलावा उनके भाई हसिद अहमद के खिलाफ भी अरेस्ट वारंट जारी हुआ है।

बता दें कि 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया हुआ है। शमी के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں